दर्दनाक हादसाः रांची में 12 लोगों के लिए काल बन कर आई तेज रफ्तार कार, भयावह मंजर

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पटेल चौक के पास बीते मंगवार की देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित कार ने 12 लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में कार सवार, बाइक सवार सहित पैदल चल रहे लोग घायल हो गए।

jharkhand ranchi road accident two people died and some injured

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नशे में धुत कार चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था। जैसे ही वह पटेल चौक की तरफ बढ़ा। चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क किनारे बाइक स्कूट और पैदल जा रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया।

इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग, एक स्कूटी चालकर और एक बाइक से जा रहे दो लोग और राहगीरों को टक्कर मार दी। बता दें कि बिहार के शेखपुरा जिले में भी सड़क हादसे की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इस दोनों हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना शेखपुरा आढा पथ के धमौल मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरी घटना नगर थाना के जखराज स्थान के पास की है, जहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलट गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+