रांचीः गरीबी के चलते मां ने 28 दिन की बेटी को दूसरे को सौंपा

रांची। लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रखा दिया। ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से आया है, जहां गरीबी के चलते एक दंपति ने अपनी 28 दिन की बेटी को एक निःसंतान पति-पत्नी को सौंप दिया। गरीबी के कारण वो बेटी का भरण-पोषण ठीक से नहीं कर पा रहे थे। हालांकि मामले की जानकारी जैसे ही तुपुदाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों परिवारों से बात की।

28 दिन की बच्ची को सौंपा

28 दिन की बच्ची को सौंपा

इसके बाद बच्ची को निःसंतान दंपति के पास ही रहने दिया। पूरा मामला नामकुम प्रखंड के हुलहुंडू गांव का है। गांव में प्रेम सिंह बोदरा और उसकी पत्नी जिल्पी बोदरा किराये के घर में रहते हैं। उनकी पहले से ही तीन बेटियां हैं। 28 दिन पहले जिल्पी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि बच्ची को दूसरे को सौंप देंगे। इसके बाद उन्होंने तुपुदाना के एक परिवार को बच्ची सौंप दी।

गरीबी के चलते बच्ची को दिया

गरीबी के चलते बच्ची को दिया

वहीं उनके पड़ोसी जॉन होरो ने सीडब्ल्यूसी को मामले की जानकारी दी। फिर सीडब्ल्यूसी ने बच्ची के साथ दोनों पक्षों को बुलाया। पूछताछ में बच्ची की मां ने बताया कि वह बहुत गरीब है। उसके पास कोई भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है, जिसके चलते वह चार बच्चियों का देखभाल नहीं कर सकी। इसलिए उन्होंने अपनी इच्छा से बच्ची को सौंप दिया।

पड़ोसी ने दी थी पुलिस को जानकारी

पड़ोसी ने दी थी पुलिस को जानकारी

दरअसल गांव में अफवाह उड़ी थी कि बच्ची को 30 हजार रुपये में दूसरे परिवार को बेचा गया है। इस अफवाह पर कार्रवाई करते हुए तुपुदाना पुलिस ने तत्काल मामले की छानबीन शुरू की। तुपुदाना ओपी प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि बच्ची को बेचने का मामला नहीं है। गरीबी के कारण माता-पिता ने बच्ची को पालने के लिए एक नि:संतान दंपती को दिया है। सीडब्ल्यूसी अब आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+