झारखंड में कोरोना वायरस के 46 नए मामले आए सामने, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार
रांची। झारखंड में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को 46 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए तो वहीं शनिवार को कोरोना के 46 मामले सामने आए। जिसमें हजारीबाग में 10, रामगढ़ में 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। कोडरमा में 7 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि जमशेदपुर में 15 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा धनबाद में 3 और बोकारो में दो नए मामले सामने आए हैं। धनबाद के डीसी ने 3 ताजा मामलों की आधिकारिक पु्ष्टि की है।

वहीं प्रदेश में कोरोना से 5वीं मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कोरोना से पांचवीं मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरिडीह के मरीज की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। कोरोना से मरने वाला यह मरीज गिरिडीह का रहने वाला था। उसकी मौत के बाद उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।
शुक्रवार को 46 मामलों में जमशेदपुर में 15, हजारीबाग में 10, 9 मामले रामगढ़, कोडरमा में 7, बोकारो में 2 मामले जबकि धनबाद में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए थे। वहीं आज के मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 523 पर पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण से अब तक सुरक्षित रांची के एचईसी कॉलोनी, धुर्वा में महामारी ने दस्तक दे दी है। सेक्टर तीन गोलचक्कर के पास स्थित सीडी ब्लॉक से कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार की देर रात उसे पुलिस व मेडिकल टीम के सहयोग से रिम्स ले जाया गया। शनिवार की सुबह से इलाके को सील करने की पुलिस तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications