झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- छुट्टी से लौटने वाले जवानों का होगा RT-PCR टेस्ट और होंगे क्वारंटाइन

रांची। कोरोना की तीसरी तहर के आने की आशंका को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य में घरों से लौटर ड्यूटी पर आने वाले सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अपेक्षित तीसरी लहर के मद्देनजर, अर्धसैनिक बलों के सुरक्षाकर्मियों और छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को लौटने पर अनिवार्य रूप से उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा और सात दिन क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।

jharkhand government gove order to soldier and policemen will be quarantine

बता दें कि प्रदेश में सात अगस्त तक कोरोना के कुल 221 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 94 संक्रमित गंभीर लक्षणों वाले (सिम्टोमेटिक) हैं, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, 127 संक्रमित हल्के लक्षण वाले (एसिम्टोमेटिक) हैं। यह आंकड़ा कुल एक्टिव केस का 57.47% है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में पॉजिटिविटी का दर 0.07 फीसदी है।

बीते रविवार को प्रदेश में 19 नये कोरोना संक्रमित मिले और 29 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। रविवार को राज्य में एक्टिव केस की संख्या 211 हो गयी। नये संक्रमितों में देवघर के चार, रामगढ़ के तीन, सिमडेगा के दो, रांची के दो, पूर्वी सिंहभूम के दो, धनबाद, दुमका, खूंटी, लातेहार व लोहरदगा से एक-एक शामिल है।

इधर, राज्य में रविवार को 29 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें सबसे ज्यादा प्रदेश की राजधानी रांची के 11 मरीज शामिल हैं। वहीं देवघर में चार, पूर्वी सिंहभूम में तीन, जामताड़ा में दो, कोडरमा में दो, रामगढ़ में दो, बोकारो में एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में कोरोना से अबतक ठीक होनेवालों की संख्या 3 लाख 42 हजार 51 तक आ गयी है। वहीं अबतक 5 हजार 130 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+