झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 1086 कोरोना संक्रमित, 10 की हुई मौत
रांचीः झारखंड में बीते सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1086 नए मामले सामने आए, जिनमें से 569 मरीज प्रदेश की राजधानी रांची में मिली हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इलाज के दौरान 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, साहेबगंज, सिमडेगा से 1-1, पूर्वी सिंहभूम से 2 और रांची से 3 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि साल 2020 के एक अक्टूबर के बाद सोमवार को पहली बार एक हजार से अधिक संक्रमित मिले। राज्य में 1086 पॉजिटिव की पहचान की गई। पिछले साल 1 अक्टूबर को 1013 मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट हो रही थी। बीते सोमवार को राज्य का पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 में 5.95 रहा।
रांची में प्रति 100 सैंपल की जांच में 25 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत देने वाली बात है कि बीते सोमवार को रांची में 312 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 99, दुमका में 56, बोकारो में 52, रामगढ़ में 35, देवघर में 26, धनबाद में 24, गुमला में 23, जामताड़ा में 22 और लातेहार में 20 समेत अन्य जिलों में भी पॉजिटिव मिले हैं।
वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी हो गई है। इसके चलते मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 10 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। यहां एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सेंटर को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications