झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए 5961 संक्रमित, 130 मरीजों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे यानी कि शुक्रवार को 5961 नए मरीज मिले। वहीं 130 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि राहत की बात है कि 4665 लोग ठीक भी हुए। ठीक होने वालों में पूर्वी सिंहभूम के 959 और रांची के 663 लोग हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 1297 संक्रमित रांची में मिले। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 1003 और हजारीबाग में 629 संक्रमित मिले। वहीं सबसे ज्यादा 45 मौत भी रांची में हुईं।

jharkhand corona update 5961 new case of covid 19

इसके अलावा धनबाद में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, बोकारो में 8, देवघर व लोहरदगा में 6-6, खूंटी में 5, लातेहार में 4 लोगों की जान गई। वहीं, वैक्सीन नहीं मिलने की वजह से झारखंड में 18 से 44 साल के युवाओं को शनिवार से कोरोना का टीका नहीं लगेगा।

बता दें कि बीते शुक्रवार को रांची 1297, पूर्वी सिंहभूम 1003, हजारीबाग 629, बोकारो 261, चतरा 44, देवघर 206, धनबाद 129, दुमका 29, गढ़वा 153, गिरीडीह 152, गोड्डा 132, गुमला 220, जामताड़ा 108, खूंटी 171, कोडरमा 181, लातेहार 172, लोहरदगा 121, पाकुड़ 22, पलामू 116, रामगढ़ 218, साहिबगंज 62 मरीज मिले।

वहीं राज्य सरकार इस प्रयास में है कि जल्द से जल्द राज्य को कोरोना वैक्सीन मिल जाए। चाहे वह केंद्र के माध्यम से हो या सीधे दवा कंपनियों से। टीका मिलते ही राज्य में टीकाकरण की शुरुआत करने की घोषणा हो जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुरुवार को कहा था कि टीका उपलब्ध होते ही यहां वैक्सीनेशन शुरू कर दी जाएगी।

बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली थी। इसके लिए करीब 253 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने वैक्सीन उपलब्ध कराने से हाथ खड़े कर दिए। वैसे सरकार इस कोशिश में है कि 20 मई तक वैक्सीन मिल जाए। झारखंड में 18 से 44 साल के लोगों की संख्या करीब एक करोड़ 57 लाख 36 हजार है। सरकार का अनुमान है कि इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+