झारखंड चुनाव 2019: हेमंत सोरेन ने कहा- राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा जो एक मील का पत्थर साबित होगा

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर साफ होते ही जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव परिणाम को अपने पिता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन के अथक परिश्रम का फल बताते हुए कहा कि वह हर एक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, 'इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा जो एक मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने हमें वोट दिया है, मैं उनकी उम्मीदें पूरा करने का भरोसा दिलाता हूं।'

Recommended Video

    Jharkhand Election Results 2019: जीत के बाद Hemant Soren ने क्या कहा सुनिए |वनइंडिया हिंदी
    jharkhand assembly elections 2019 Hemant Soren says thank to people of Jharkhand and congress

    हेमंत सोरेन ने कहा, 'उत्साह का दिन तो है ही, संकल्प लेने का भी दिन है। यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। जिस उद्देश्य के लिए यह राज्य बनाया गया था, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है।' उन्होंने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार की सभी समुदायों पर नजर रहेगी।

    कद्दावर नेताओं में होती है हेमंत सोरेन की गिनती

    बता दें, हेमंत सोरेन की गिनती सूबे के कद्दावर नेताओं में होती है। हेमंत पहले भी राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम रह चुके हैं। उनके पिता शिबू सोरेन की झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+