रांचीः RJD सुप्रीमो लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना संक्रमित

रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के चपेट में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कोरोना वायरस संकट से बचाने के लिए एक तरफ जहां रिम्स प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं, लालू की सुरक्षा में तैनात जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Lalu Yadav की सुरक्षा में लगे 9 जवान Corona Positive | RIMS | Ranchi | वनइंडिया हिंदी
    9 bodyguard corona positive of rjd chief lalu prasad yadav

    बीते गुरुवार की शाम को पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आने के बाद लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने रिम्स प्रबंधन और हादसा प्रमुख (इंसिडेंट कमांडर) को इसकी सूचना दी है। सुरक्षाकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल हटाने और नए पुलिसकर्मियों को तैनात करने को कहा गया है।

    बता दें कि सुरक्षा में तैनाती से पहले नए सुरक्षाकर्मियों की भी जांच की जाएगी। हालांकि, लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो कोई भी जवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लालू के संपर्क में नहीं आया था। लालू यादव की फिलहाल जांच नहीं की जाएगी, लेकिन एक सप्ताह तक उनपर विशेष नजर रखी जाएगी।

    लालू प्रसाद यादव को कोरोना वारयस संकट से बचाने के लिए बुधवार (5 अगस्त) को रिम्स निदेशक के बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया था। गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में चौदह वर्ष तक की कैद की सजा पाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से इलाज के लिए न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती हैं।

    रिम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. मंजू गड़ी ने बताया था कि लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में स्थानांतरित करना पड़ा क्योंकि उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका थी।
    रिम्स निदेशक ने बताया था कि लालू यादव की चिकित्सा कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद एवं उनके सहयोगी किसी चिकित्सक तथा चिकित्सा कर्मी को कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है, लेकिन उनके वार्ड के बाहर सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था।

    निदेशक ने बताया कि रिम्स निदेशक के बंगले के अलावा रिम्स प्रशासन के पास लालू को रखने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं था इसलिए उन्हें बंगले में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने यह भी साफ किया कि लालू को बंगले में स्थानांतरित कर देने से अब पेइंग वार्ड के 18 कक्ष आम मरीजों के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+