जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ वारंट
रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान के खिलाफ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने वारंट जारी किया हैं। यह वारंट दो मामलों में जारी हुआ है। बता दें कि दोनों मामले लोकसभा चुनाव के दौरान शाहबाद कोतवाली में दर्ज हुए थे। 14 अप्रैल 2019 को आजम खान ने चुनावी जनसभा भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं, दूसरा मामला 9 अप्रैल 2019 का है।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शाहबाद में चुनावी जनसभा हुई थी। इस चुनावी जनसभा में आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें तलब करने के लिए कई बार समन भेजा था, लेकिन वे न तो कोर्ट में हाजिर हुए और न जमानत कराई। इस मामले में सुनवाई पर भी सांसद आजम खान कोर्ट नहीं पहुंचे थे। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं।
वहीं, दूसरा मामला शाहबाद के सैफनी क्षेत्र का है। 9 अप्रैल 2019 को शाहबाद कोतवाली में सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में उन पर एक जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। सांसद ने अपने भाषण में कहा था कि यह चुनाव बहुत खतरनाक है। रामपुर के अधिकारी मुझे हराना चाहते हैं। मेरी हत्या कराने के लिए आए हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राम औतार सिंह सैनी ने बताया कि दोनों मामलों में अदालत अब 11 फरवरी को सुनवाई करेगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications