यूपी: मकान में हुआ रहस्यमय धमाका, दरवाजे के उड़े परखच्चे, 35 फुट दूर जाकर गिरीं खिड़कियां
यूपी: अचानक हुआ मकान में धमाका, दरवाजे के उड़े परखच्चे, 35 फुट दूर जाकर गिरीं खिड़कियां
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के एक मकान में अचानक ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मकान की दीवारें गिर गईं, दरवाजे के परखच्चे उड़ गए और खिड़कियां करीब 35 फुट दूर जाकर पड़ीं। मकान का लैंटर भी धूल-कंकड़ों में बंटकर टूट गया। यह ब्लास्ट क्यों हुआ, यह पहेली बन गई है। क्योंकि, इस घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं। जबकि, कोई हताहत भी नहीं हुआ।

मामला जिले के थाना गंज के क्षेत्र खट्टा बुद्धन खां नालापार का है। यहां मुजफ्फर खां नामक शख्स के मकान में शनिवार सुबह करीब 6 बजे रहस्यमयी तरीके से ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से घर के दरवाजे, लकड़ी के फ्रेम और लैंटर भी ध्वस्त हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। कई दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और कहीं दरारें भी पड़ गईं। घर का सामान, फर्नीचर आदि सब टुकड़े-टुकड़े हो गये।

35 फुट दूर जा गिरीं खिड़कियां
धमाके की गंभीरता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि लकड़ी का एक टुकड़ा 35 फुट दूर दीवार में जाकर धंस गया। पंखा मुड़कर गोल हो गया। दीवारें जमींदोज हो गईं। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। हैरान परेशान घर और पड़ोस में रहने वाले लोग इस धमाके की वजह को समझ नहीं पा रहे हैं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी इस रहस्यमयी धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। आनन-फानन में मजदूर-मिस्त्री बुलाकर घर की मरम्मत करवाई जा रही है। कुछ लोग इसे रूहानी बता रहें हैं।
सिलेण्डर भी नहीं फटा, तो ब्लास्ट हुआ कैसे?
घर में रखे सिलेण्डर सही सलामत मिले हैं। जिससे घरवालों द्वारा सिलेण्डर फटने की घटना से इंकार किया जा रहा है। शहर में रहस्यमयी धमाके की चर्चा जोरों पर है। गनीमत रही कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। मामूली रूप से बच्चों को चोट आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications