अब्दुला आजम खान ने अपने सुरक्षाकर्मियों से जताया जान का खतरा, बोले- वो मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं

अब्दुला आजम खान ने अपने सुरक्षाकर्मियों से जताया जान का खतरा, बोले- वो मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं

रामपुर, 29 जनवरी: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने चौंकाने वाला बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, अब्दुल्ला आजम खान को खुद की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर भरोसा नहीं है। शुक्रवार 28 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों से बात करते हए उन्होंने यह आशंका जताई है कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही उन्हें गोली मार सकता हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Abdullah Azam को सता रहा डर, बोले पुलिसवाले मार सकते हैं गोली | वनइंडिया हिंदी
    SP leader Abdullah Azam Khan says I dont even trust the Policemen who are with me

    अब्दुल्ला आजम खान ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, 'मैं उन लोगों से (अपने विरोधियों से) कहूंगा कि जनता के बीच जाओ और मैं गलत हूं तो मुझे हराओ। मैं कब आप से मना कर रहा हूं..आपके साथ अधिकारी है, पुलिस है और आपके साथ दो-दो सरकारे है। मैं को अकेला हूं मेरे साथ तो कोई भी नहीं है।' अब्दुल्ला आजम खान ने आगे कहा कि मेरे साथ जो पुलिसकर्मी चल रह है मुझे तो उनपर भी भरोसा नहीं है।

    अब्दुल्ला आजम खान ने खुद की जान का खतरा बताते हुए कहा कि वो पुलिसकर्मी ही मुझे गोली मार दे। मैं तो अकेला है। कहा कि मेरी सुरक्षा बस मेरा मालिक कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि वो पुलिसकर्मी मेरी सुरक्षा के लिए मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं कि मैं कहां किससे मिल रहा हूं। वो मेरी सुरक्षा के लिए नहीं लगाए गए है।

    वहीं, नामांकन में दो उम्र मामले पर अब्दुल्ला आज़म ने कहा कि नामांकन की 29 जनवरी को स्क्रूटनी होगी। जो होगा आपको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों का चुनाव सिर्फ इस बात पर है कि मेरा पर्चा कैंसिल हो जाए तो वो चुनाव जीत जाएंगे। अब तक तो वो रेस में अकेले ही भाग रहे थे। अब दूसरा दौड़ने वाला आया है। मेरे नामांकन से डरे हुए क्यों हैं, उनको पता है कि 10 मार्च को क्या होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+