आजम खान की गिरफ्तारी पर रामपुर SP ने जताई कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका, दूसरी जेल में किया जाएं शिफ्ट

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। तीनों को 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उधर, रामपुर एसपी ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई है। कहा आजम व उनके परिवार को रामपुर जेल की जगह किसी अन्य जिले की जेल में रखा जाए।

Rampur SP expressed apprehension that law and order may deteriorate on Azam Khan arrest

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को बरेली जेल भेजा जा सकता है। बता दें आजम खान आज अपने पत्नी व बेटे के साथ जमानत के लिए बुधवार को कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह को 2 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। उधर आजम के वकील ने कहा है कि वे इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

कोर्ट ने आजम खान की संपत्ति को दिए थे कुर्की के आदेश
इससे पहले मंगलवार को निचली अदालत ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। वहीं, 24 फरवरी को एडीजे-6 की कोर्ट ने आजम खान और उनके परिवार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि अब्दुल्ला के खिलाफ दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने, दो-दो पासपोर्ट बनवाने और दो-दो पैन कार्ड बनवाने के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें तीन मुकदमे बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराए हैं। उनका आरोप है कि अब्दुल्ला ने दो जन्म प्रमाणपत्र बनवा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+