रामपुरः शादी के बाद भी प्रेमिका से मिलता रहा और विवाद होने पर उतार दिया मौत के घाट

रामपुर। हाल ही में हुई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई चल रही है। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रामपुर के थाना पटवाई के कलरख गांव निवासी धर्मवीर और सीमा का आपस में प्रेम प्रसंग था। इसके चलते दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे मिलते थे। धर्मवीर की शादी हो गई थी उसके बाद भी धर्मवीर सीमा से मिलता था।

rampur police disclose murder case of girl

दोनों का किसी बात पर विवाद हुआ जिसके चलते धर्मवीर ने सीमा की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं जब सीमा घर वापस नहीं आई तब परिजनों ने सीमा की गुमशुदगी थाना पटवाई में लिखवाई और परिजनों ने धर्मवीर पर अपना शक जताया, जिस पर पुलिस ने उसको कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो धर्मवीर टूट गया और उसने पूरी घटना का इकबाल जुर्म कर लिया कि उसी ने सीमा की हत्या की है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि 10 तारीख थाना पटवाई पर परिजनों द्वारा अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

उनके द्वारा एक आरोपी को नामजद किया गया था। पुलिस ने जब उस आरोपी को कस्टडी में लिया तो आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने युवती की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया है। इसके अलावा यह तथ्य सामने आए हैं।

आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ तीन दिसंबर को मुरादाबाद जिले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने 9 तारीख को युवती की हत्या की थी। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने यह कुबूल किया है मृतक युवती से उसकी पहले से बातचीत चल रही थी और 9 तारीख को उसको उसने बुलाया था और उसकी हत्या की थी।

यह भी पढ़ेंः रामपुर: बहन ने ही कराई 7 साल के भाई की निर्मम हत्या, प्रेमी ने काट कर जमीन में दफनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+