रामपुर: बहन ने ही कराई 7 साल के भाई की निर्मम हत्या, प्रेमी ने काट कर जमीन में दफनाया

रामपुर। सात साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने अंश की हत्या के आरोप में उसकी बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार है। पुलिस पूछताछ में मृतक की बहन ने बताया कि अंश ने युवक के साथ उसे देख लिया था। उसे लगा कि अंश उनकी पोल खेल देगा। इसलिए विकास उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। आगे पहुंचकर उसे विकास सैनी, अनुराग, रोहित व रवि मिल गए। पांचों ने मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे दबा दिया था।

घर के बाहर खेलते समय हुआ था गायब

घर के बाहर खेलते समय हुआ था गायब

रामपुर के मसवासी थाना क्षेत्र के भूबरा मौहल्ला का है। वीर सिंह का सात साल का बेटा अंश 9 दिसंबर को दोपहर घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे कुछ लोग बाइक पर अपहरण करके ले गए हैं। परिजनों ने रिपोर्ट करा दी। बाद में अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर तीन टीमें बनाकर बच्चे की तलाश में जुट गईं। फिरौती के लिए जिस नंबर से फोन आया था, उसे पुलिस ने सर्विलांस पर लगाकर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की।

सर्विलांस की मदद से पहुंची आरोपी तक

सर्विलांस की मदद से पहुंची आरोपी तक

पुलिस फोन नंबर का पता लगाते हुए विकास मौर्य तक पहुंच गई। उसी ने फिरौती के लिए फोन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विकास ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया। भूवरा की एक युवती के विकास मौर्य से प्रेम संबंध थे। अंश ने युवक के साथ उसे देख लिया था। उसे लगा कि अंश उनकी पोल खेल देगा। इसलिए विकास सैना उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। आगे पहुंचकर उसे विकास सैनी, अनुराग, रोहित व रवि मिल गए। पांचों ने मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। लाश को नदी किनारे झुंड के पास दबा दिया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए मांगी थी 15 लाख की फिरौती

पुलिस को गुमराह करने के लिए मांगी थी 15 लाख की फिरौती

पुलिस ने विकास मौर्य और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया तो उन्होने पूरी बात बता दी। बताया कि फिरौती की मांग भी पुलिस को गुमराह करने के लिए की थी। वे लोग तो पहले ही अंश की हत्या कर चुके थे। इनमें विकास मौर्य व रोहित भूवरा के हैं, जबकि विकास सैनी, अनुराग व रवि सीता रामपुर के हैं। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि अंश को 10 रुपए का लालच देकर ले गए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर शव किया बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर शव किया बरामद

एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर गांव बेलवाडा स्थित मां स्टोन क्रेशर के रास्ते पर कोसी नदी के पास रेत में दबे प्लास्टिक के बोरे से अंश का शव बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+