रामपुर: पत्नी के चरित्र पर शक करते-करते वहशी बना पति, हाथ-पांव बांध, तांबे के तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

रामपुर। हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ वहशीपन की सारी हदे पार कर दी। क्योंकि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था। पति ने शक के चलते पहले तो अपनी पत्नी को जमकर पीटा। फिर उसके हाथ-पांव बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसाकर उसके प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rampur News: Police arrested husband for inhuman act with wife

ये पूरा मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके ऊपर शक करता था। उसे किसी भी शख्स से बात नहीं करने देता। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पीड़ित महिला ने बताया कि पति को उसके ऊपर शक था कि उसके जाने के बाद वह किसी के साथ सेक्स करती है। इस बात को लेकर शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया।

आरोप है कि हिंसक हुए पति ने उसे कमरे में बंद करके जमकर पीटा। पिटाई के बाद उसे चारपाई पर लिटाकर उसके हाथ-पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके। उसके आरोप पति ने अपनी प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद पति ने पीड़ित महिला के हाथ-पांव खोले और वहां से भाग गया। उससे पहले पति ने महिला को धमकी भी दी।

वहीं, पीड़िता ने अपनी मां को फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके घरवाले पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर पति की तलाश शुरू की। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सूचना पर पहुंची ने एफआईआर दर्ज की और अस्पताल में जाकर महिला के बयान दर्ज किए। महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+