आजम खान को लगा बड़ा झटका, रामपुर प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी की 70 हेक्टेयर भूमि ली वापस

आजम खान को लगा बड़ा झटका, रामपुर प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी की 70 हेक्टेयर भूमि ली वापस

रामपुर, 10 सितंबर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की 70 हेक्टेर भूमि रामपुर जिले प्रशासन ने वापस ले ली है। भूमि वापस लेने की यह कार्रवाई गुरुवार (09 सितंबर) को की गई। भूमि अधिग्रहण के साथ ही, आजम खान के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को बेदखल कर दिया गया है। यह ट्रस्ट ही यूनिवर्सिटी को संचालित करता है और आजम खान इसके अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी पत्नी शहर विधायक तजीन फातिमा सचिव हैं।

Recommended Video

    UP: Yogi Govt ने Azam Khan को दिया झटका, वापस ली Jauhar University की जमीन | वनइंडिया हिंदी
    Rampur administration took back more than 70 hectares of land from Jauhar University

    दरअसल, रामपुर के एडीएम प्रशासन ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 70 हेक्टेयर ज़मीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया था। एडीएम के इस आदेश के खिलाफ जौहर ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिका के हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और गुरुवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई की।

    करीब आधे घंटे की कार्रवाई के दौरान टीम ने यहां पर पहले यूनिवर्सिटी के वीसी सुल्तान मोहम्मद खान से दखलनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने यूनिवर्सिटी में मौजूद दो लोगों को गवाह बनाते हुए उनके हस्ताक्षर ले लिए। यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जा (दखल) लेने की कार्रवाई कर दी। एसडीएम सदर मनीष मीणा के अनुसार राजस्व विभाग की टीम ने यूनिवर्सिटी में स्थित सरकारी जमीन पर दखल ले लिया है। तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई पूरी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+