Rampur accident: दो बसों में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, रूट वन वे होने की वजह से हुआ हादसा
Rampur accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर जनपद में दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हैं।
घटना सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि भैरव बाबा मंदिर के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की जनरथ बस हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही प्राइवेट वोल्वो बस टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना के बाद बस में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बसों में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकलने में जुट गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में घायल कई अन्य लोगों की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 32 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है इसमें पांच बच्चों की हालत गंभीर है।
घटनास्थल पर पहुंची जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि गलत दिशा से बस आने के चलते यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें अधिकतर लोग अपना उपचार करने के बाद मामूली रूप से घायल होने के चलते अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं। अन्य सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
रास्ता वन वे होने के चलते हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सावन माह में कांवर यात्रा को ध्यान में रखते हुए हाईवे को वन वे कर दिया गया है। वन वे हो जाने के चलते एक ही लेन से दोनों लेने की गाड़ियां आ जा रही हैं। नहीं व्यवस्था लागू होने के चलते चालक समझ नहीं पाया और सामने आ रही बस में टक्कर मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications