UP: नहीं बनी सड़क तो फूटा लोगों का गुस्सा, योगी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख को कीचड़ में पैदल चलवाया
रामपुर, 29 अगस्त: यूपी के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, बदहाल सड़क के कारण नाराज लोगों ने राज्यमंत्री के काफिले को न सिर्फ रुकवाया बल्कि उन्हें कीचड़ भरे रास्ते पर पैदल चलने को मजबूर किया। बता दें कि योगी सरकार को साढ़े 4 साल बीत चुके हैं और अब लगभग चुनावी बिगुल भी बज चुका है। लेकिन विकास के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है।
Recommended Video

बिलासपुर के लोगों ने बलदेव सिंह औलख को चुनकर विधानसभा पहुंचा, लेकिन अब उनके क्षेत्र की जमीनी हकीकत क्या है इसका अंदाजा राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख को उस समय हुआ जब वह बिलासपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता के बीच पहुंचे। यहां के प्राथमिक चिकित्सालय की मुख्य सड़क का हाल यह था कि वहां पर चलना मुहाल था और लोग सवारियों से तो क्या, पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। इसी को लेकर जनता के बीच नाराजगी इतनी थी कि लोगों ने मंत्री को घेर लिया और सड़क पर चलने की चुनौती दे डाली। इसके बाद योगी सरकार के मंत्री औलख अपनी विधानसभा में कीचड़ से गुजरने पर मजबूर हुए।
इस घटना से योगी सरकार के मंत्री औलख को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वह अधिकारियों को मोटी चमड़ी वाला अधिकाारी कहकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते दिखाई दिए। राज्यमंत्री औलख ने अपनी स्पीच के दौरान कहा मैंने डीएम साहब से भी बात की है। वहीं, इस मामले पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ से हमने बात की तो उन्होंने बताया,
यहां के जो नगर पालिका के ईओ है उनकी कार्य क्षमता उचित नहीं है। मैंने पहले भी उनको लिखित रूप में और मौखिक रूप में वार्निंग दी है। जब से मैं जनपद में आया हूं मैंने लगातार बिलासपुर का भ्रमण किया है तो बहुत उचित व्यवस्था यहां पर नहीं मिली है। प्रदेश सरकार की मंशा है और निर्देश हर जितने भी हमारे अस्पताल है वह लिंक रोड अच्छे होने चाहिए। यह खराब श्रेणी में है और कहने के बाद भी नहीं करना बड़ी लापरवाही है और इस पर में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications