एयरहोस्टेस के पीछे पड़ा साइको लवर, अश्लील फोटो भेज कह रहा- निर्भया कांड कर दूंगा
Rampur

टिकट बुक कराना पड़ा महंगा
एयर इंडिया में तैनात एयरहोस्टेस को अपनी बीमार मां को देखने जाने के लिए टिकट बुक कराना महंगा पड़ गया। टिकट बुक करने वाला युवक जो पहले एयरहोस्टेस को दीदी कहता था, उसका एकतरफा प्रेमी बन गया। वह तकरीबन दो साल से एयरहोस्टेस और उसके परिवार का पीछा कर रहा है और उसके मनमुताबिक न करने पर उसके साथ निर्भया कांड करने की लगातार धमकी देता है।

खा चुका है जेल की हवा
करीब दो सौ सिम बदल देने के बावजूद एयरहोस्टेस और उसके परिवार को रोहित सक्सेना और उसके दोस्तों के द्वारा मैसेज, फोन कॉल्स द्वारा परेशान किया जा रहा है। सोशल साइट्स के जरिए एयर होस्टेस को बदनाम करने से तंग आकर पीड़िता के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट करवा दी। इस पर रोहित सक्सेना कई दिन जेल की हवा भी खा चुका है लेकिन युवती के उत्पीड़न का सिलसिला लगातार जारी है।

एसपी ने दिया कार्रवाई के निर्देश
युवती के आगे दौलत का ढेर लगा देने के बात करने वाला साइको लवर कई अन्य लड़कियों से अंतरंग संबंधों की एयर होस्टेस और उसके भाई को तस्वीरें भेजता है। दौलत और रसूख के चलते दिल्ली निवासिनी एयर होस्टेस, उसके रामपुर निवासी भाई और परिजनों के खिलाफ बरेली निवासी आरोपी ने काउंटर मुकदमा दर्ज करा दिया। रोहित सक्सेना का कहना है कि पूरा परिवार पुलिस में है और उसका भाई एमपी है। करीब दो साल से हो रहे इस उत्पीड़न पर पुलिस के आला अफसर के चक्कर लगाने के बाद पीड़ित एयर होस्टेस और उसका परिवार हताश है। पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने पीड़ित परिवार को आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है और स्वॉट टीम को कार्रवाई का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications