रामपुर: क्वांरटाइन सेंटर से भागा शातिर कैदी, रेप-मर्डर के आरोप में जेल में था बंद

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शातिर कैदी क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया। मामला जौहर यूनिवर्सिटी के कोविड आइसोलेशन सेंटर का है। फिलहाल, पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में उसे तलाशने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है। फरार कैदी का नाम सलीम उर्फ छोटू बताया जा रहा है। सलीम उर्फ छोटू पर हत्या और बलात्कार जैसी संगीन धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट भी लगा है। बताया जा रहा है कि सलीम इससे पहले भी एक बार जेल से भागने की कोशिश कर चुका था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। बरहाल सलीम उर्फ छोटू की तलाश जारी है। थाना अजीम नगर पुलिस और कई टीमें पुलिस की फरार क़ैदी को तलाशने में लगी हैं।

Recommended Video

    रामपुर: क्वांरटाइन सेंटर से भागा शातिर कैदी, रेप-मर्डर के आरोप में जेल में था बंद
    prisoner abscond from quarantine center in rampur

    शिफ्टिंग के दौरान चकमा देकर भागा कैदी

    दरअसल, रामपुर जिला कारागार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कैदियों का इलाज जौहर यूनिवर्सिटी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में किया जा रहा था। रविवार को 12 बंदियों को जौहर मेडिकल कॉलेज से जिला कारागार में शिफ्ट किया जा रहा था। इस शिफ्टिंग के दौरान एक कैदी सलीम उर्फ छोटू जो पिछले 4 साल से जिला कारागार में अपनी सजा काट रहा था। जेल से आए कुछ आइसोलेटेड कैदियों को वापस जेल भेजा जा रहा था। आइसोलेशन सेंटर के बाहर कैदियों को ले जाने के लिए वाहन लगा था। कैदियों को एक-एक कर गाड़ी में बैठाया जा रहा था, लेकिन मौका पाकर एक शातिर कैदी फरार हो गया।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया जौहर हॉस्पिटल में हमारे पास कुछ कैदी आइसोलेटेड थे। कल उनको जेल लाया जा रहा था। एक कैदी बाहर गाड़ी के पास तक आया और यह कह कर कि उसका कुछ सामान रह गया है वो आइसोलेशन की तरफ गया और उसके बाद वहां से भाग गया। आइसोलेशन सेंटर एक क्लोज कैंपस है। पुलिस की ड्यूटी भी वहां रहती है, लेकिन अब वह इतनी बड़ी कैंपस है कि वह कहीं भाग गया। हमारे पास कोई सिक्योरिटी हेल्थ डिपार्टमेंट की नहीं होती है। इतना बड़ा कैंपस है तो इसकी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। उस समय जेल की सिक्योरिटी साथ में गई थी और वह लोग ढूंढते भी रहे, लेकिन वह कैंपस में कहीं इधर-उधर हो गया। फिलहाल अभी तक वह हाथ नहीं आया है। भागे कैदी का नाम सलीम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+