रामपुर: छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

Recommended Video

    रामपुर: छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

    रामपुर। यूपी के रामपुर में पिछले डेढ़ महीन से लापता छह साल की मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दें, मामले में बच्ची के परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कर रही है।

    police arrest murder accused after encounter in rampur

    7 मई से लापता थी बच्ची

    एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन में 7 मई को बच्ची के अपहरण के बारे में थाने पर सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। इसी बीच शनिवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। मामले में आरोपी नाजिल का नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी कि शनिवार शाम कोतवाली सदर में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में उसे दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं।

    एसपी अजय शर्मा की हो रही तारीफ

    इस एनकाउंटर के को लेकर सोशल मीडिया पर एसपी अजय पाल शर्मा की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, डॉ. अजयपाल की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर है। उनकी इस कार्रवाई के बाद उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+