गर्लफ्रेंड से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़कर रातभर पीटा फिर सुबह बना लिया दामाद

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगे। दरअसल, एक युवक रामपुर जिले के अजीमनगर थाना इलाके में अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसे घर पहुंच गया। लेकिन युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, युवती के परिजनों ने रातभर उसकी जमकर धुनाई की और फिर दिन निकलते ही दोनों की शादी करा दी। वहीं, अब ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अजीमनगर थाना का मामला

अजीमनगर थाना का मामला

युवती रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव रहने वाली है। जबकि युवक स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम सिंह (प्रेमी) अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। गुरुवार (19 नवंबर) रात प्रेमी अपनी प्रेमिका लक्ष्मी से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए।

प्रेमी को पकड़कर पीटा

प्रेमी को पकड़कर पीटा

युवती के परिजनों ने खामोशी के साथ पूरा माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए प्रेमी की धुनाई शुरू कर दी। काफी देर बाद युवती के परिजनों ने युवक को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने ले आई।

सुबह करवा दी शादी

सुबह करवा दी शादी

वहीं, युवक के परिजन भी थाने पहुंचे गए। तो वहीं, गांव के सम्मानित लोगों ने मुकदमेबाजी के डर से समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत हो गए। आनन-फानन में पंडित को बुलाया गया और शादी की तैयारी शुरू हुई। शाम को प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाल अपना जीवनसाथी चुन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+