Lok Sabha Results 2019: रामपुर में जया प्रदा ने आजम खान को फिर छोड़ा पीछे

Rampur news, रामपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा (Jaya Prada) एक बार फिर आगे हो गई है। जबकि गठबंधन प्रत्याशी आजम खान (Azam Khan) पीछे चल रहे हैं। बता दें, आजम खान ने ईवीएम के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था 'अगर मैं अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से नहीं जीतता हूं तो इसका मतलब है कि पूरे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं हुए हैं।'

Lok Sabha Results 2019 bjp leader Jaya Prada Leading of Rampur seat

रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि नतीजे हम लोगों के पक्ष में आएगा और भगवान मनोकामना पूरी करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि कुछ चैनलों को छोड़कर बाकी एग्जिट पोल में बहुत अच्छा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत के साथ पीएम मोदी चुनाव जितने वाले हैं। क्योकि जनता चाहती है, मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने। जयाप्रदा ने कहा कि रामपुर की जनता की आवाज भी यही है।

जया प्रदा ने कहा कि मैं रामपुर की धरती और रामपुर की जनता को धन्यवाद कहना चाहती हूं। शुक्रिया अदा कहना चाहती हूं। उन्होंने यह चुनाव लड़ा और चुनाव में जनता की ताकत के सामने कोई नहीं टिक सका तो आज आजम साहब को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जनता लड़ी है और मैं उम्मीद करती हूं कल के रिजल्ट के लिए इंतजार करती हूं।

बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा की सीधी टक्कर सपा के कद्दावर नेता आजम खान से है। इससे पहले जयाप्रदा ने रामपुर में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा था। बीजेपी प्रत्‍याशी ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर विपक्षी घबरा गए हैं। देश में 'मोदी लहर' हर जगह दिख रही है। बीजेपी प्रत्याशी ने दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनने जा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार के पक्ष में एग्जिट पोल देख कर विपक्षी घबरा गए हैं और ईवीएम को लेकर शिकायत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+