बड़े भाई की शादी से 10 दिन पहले युवक को सांप ने काटा, मातम में बदली खुशियां

Rampur news, रामपुर। रामपुर जिले के थाना केमरी क्षेत्र में एक परिवार के घर मातम पसर गया। बड़े भाई की शादी से दस दिन पहले युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससेे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गांव निवासी नामे अली का 28 वर्षीय पुत्र नदीम अहमद सिमरिया गांव में अमान मेडिकल स्टोर चलाता था। होली की रात नौ बजे वह अपना मेडिकल बंद करके अपने गांव चला गया।

groom brother in rampur dies after bitten by snake

उसने परिवार के साथ खाना खाया और फिर दूसरी मंजिल पर जाकर सो गया। सुबह सात बजे तक छत से उतरकर नहीं आया तो छोटे भाई आफताब ने जगाने का प्रयास किया, पर वह नहीं उठा । इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसकी गर्दन के पास एक निशान था। उसे देखकर लगा कि किसी जहरीले कीड़े ने काटा है। उसे तुरंत आरिफ सिद्दीकी के अस्पताल रामपुर ले गए और फिर टीएमयू के अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया, लेकिन वहां भी उसका इलाज नहीं हो सका।

डॉक्टर ने बताया कि उसे जहरीले सांप ने काटा है। उसको बिलासपुर इसके बाद क्षेत्र के ग्राम ईसानगर ले आए, जहां सांप के काटने का इलाज होता है, लेकिन वहां पर भी वह ठीक नहीं हो पाया। बताया कि उसकी मौत हो चुकी है । गांव के ही कब्रिस्तान मे उसका दफन कर दिया गया। उसके पिता ने बताया कि बड़े बेटे रिजवान की 31 मार्च को शादी होना तय है । परिवार में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। सारी खुशियां मातम में बदल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+