पकड़ा गया फर्जी CID ऑफिसर, लोगों से वसूली करने वाला आखिर पुलिस के ट्रैप में फंस गया

रामपुर। रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक फर्जी सीआईडी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शातिर शख्स लोगों से सीआईडी के नाम पर अवैध वसूली करता था। खुद को सीआईडी इंस्पेक्टर बताने वाले एहतेशाम और सहयोगी साजिद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी पिस्टल, फर्जी वॉकी-टॉकी और कई फर्जी आईडी मिली हैं। वहीं उनके पास से एक लग्जरी टाटा सफारी कार भी बरामद की गई है।

fraud CID officer arrested by rampur police

इस मामले में पुलिस ने दोनों फर्जी सीआईडी ऑफिसर को ट्रैप बनाकर मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सीआईडी के नाम से लोगों से वसूली करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रैप बनाकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका नाम एहतेशाम है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है।

fraud CID officer arrested by rampur police

मौके से उसका एक सहयोगी भी गिरफ्तार हुआ है जिसका नाम साजिद है। उपरोक्त दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं। लोगों के पास सीआईडी की फर्जी आईडी, फर्जी पिस्टल, फर्जी वॉकी-टॉकी और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+