रामपुर पहुंचे UP पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, बोले- आजम खान के साथ सरकार ने किए जुल्म
रामपुर पहुंचे UP पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, बोले- आजम खान के साथ सरकार ने किए जुल्म
रामपुर, 05 सितंबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार (04 सितंबर) को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खान के घर पहुंचे। यहां उन्होंने आजम खान की पत्नी व शहर विधायक तंजीन फातिमा से मुलाकात की और हालचाल जाना। पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने कहा कि कोरोना की वजह से वो पिछले डेढ़ साल से घर से बाहर नहीं निकल सके, लेकिन आज अपनी भाभी के पास आए हैं।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि योगी सरकार ने आजम खान पर ज्यादती की। सरकार ने जिस तरह आजम खान को प्रताड़ित किया, उसके लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इस मामले में मैं लगातार बयान देता रहा हूं। अब भाभी से कहने आया था कि आप हिम्मत रखिए। लोग आपके साथ हैं। फतेह आपकी ही होगी। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर अजीज कुरैशी बोले कि आजम खान ने अपनी कौम की बेहतरी के लिए काम किया था।
मुलायम सिंह यादव ने बिल पास कराया, लेकिन कुछ लोग चाहते थे कि यह कौम न पढ़े और उनकी बराबरी न कर सके। इस वजह से बिल को 10 साल तक लटकाए रखा, लेकिन हमने हस्ताक्षर कर बिल पास कर दिया। इसकी वजह यह थी विश्वविद्यालय में 50 फीसदी सीटें मुसलमानों के लिए रखी गई थीं। यह एक तबके को कुबूल नहीं था। उन्होंने कहा यह रामपुर वालों की कमी है कि उन्होंने आजम खान की हिमायत में सड़क नहीं रोकी। धरने प्रदर्शन नहीं किए।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने किया पलटवार
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान ने अपनी सरकार रहते किस तरीके से लोगों की जमीन हड़पने और उन पर अत्याचार करने का काम किया था उसी को लेकर अब योगी सरकार उन पर कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications