शादी के डेढ़ साल बाद सोनिया की मौत, क्या दहेज के लिए मारी गई यूपी की बेटी?

रामपुर। यूपी में रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में शादी के डेढ़ साल बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सबूत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। विवाहिता के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

'सोनिया पर पैसे मांगने का दबाव'

'सोनिया पर पैसे मांगने का दबाव'

सोनिया की शादी डेढ़ साल पहले पेशे से टीचर अमित के साथ हुई थी। सोनिया के परिजनों का कहना है कि शादी के समय काफी दहेज दिया था इसके बावजूद पति अमित उस पर घरवालों से पैसे मांगने के लिए दबाव डालता रहता था। इस वजह से झगड़े भी होते थे और अमित सोनिया के साथ मारपीट भी करता था। सोनिया के परिजनों ने इस झगड़े को कई बार सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

सोनिया के भाई का आरोप

सोनिया के भाई का आरोप

सोनिया के भाई धीरज कुमार ने आरोप लगाया कि अमित अपना ट्रांसफर कराना चाहता था इसलिए पांच लाख की डिमांड उसने शुरू की। इसके बाद उसने बुलेट की मांग रख दी। वह सोनिया को इसके लिए मारता-पीटता था और प्रताड़ित करता था। भाई का कहना है कि अमित अपने पिता के कहे मुताबिक काम करता था इसलिए भले हत्या को अंजाम उसने दिया हो लेकिन साजिश में उसके पिता की मुख्य भूमिका होगी। दोनों को आरोपी बनाते हुए परिजनों ने थाने में शिकायत दी है।

पुलिस ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई

पुलिस ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई

थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मायके वालों ने सोनिया की मौत पर दहेज हत्या की तहरीर दी है जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी सबूत मिलेगा उसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+