रामपुर: प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान गिरी हॉल की छत, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर, 15 अक्टूबर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री 16 अक्टूबर से होने वाले हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यमंत्री बलदेव औलख के साथ पहुंचे थे। जायजा लेने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान हॉल की छत गिर गई। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी, बलदेव औलख और डीएम रविंद्र कुमार उसके नीचे बैठे थे। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। सभी बाल बाल बच गए।

Ceiling collapses during Mukhtar Abbas Naqvi press conference in Rampur

'नकवी के सिर पर विकास के बादल जमकर बरसे'

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। श्रीनिवास बीवी ने एक ट्वीट में लिखा, ''केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के सिर पर विकास के बादल जमकर बरसे।'' श्रीनिवास ने आगे लिखा, ''रामपुर की प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी के कसीदे पढ़ रहे थे जिस दौरान हुआ हादसा।''

16 से 25 अक्टूबर तक चलेगा हुनर हाट

'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत रामपुर में 16 अक्टूबर से हुनर हाट का आयोजन शुरू होगा। हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। इस दौरान उनके साथ संसदीय कार्य और संस्कृति मंत्री अर्जुन राम वेदवाल भी मौजूद रहेंगे। ये हाट 16 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें लगभग 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार, शिल्पकार और कारीगर हिस्सा लेंगे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस हाट में पूरे देश के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार एक ही जगह पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी से कटक तक, कोलकाता से अवध तक, रामपुर से दिल्ली तक, आगरा से पंजाब, हरियाणा तक सभी शहरों के पकवान आपको यहां पर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+