अगर डिंपल यादव रामपुर से चुनाव लड़ीं तो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगी: आजम खान

रामपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद डिंपल यादव के विधानसभा उप-चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। चर्चा है कि डिंपल यादव आजम खान की सीट रामपुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं। आजम खान से कहा कि अगर डिंपल यादव रामपुर से चुनाव लड़ेंगी तो बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी।

सितंबर में हो सकती है चुनावों की घोषणा

सितंबर में हो सकती है चुनावों की घोषणा

बता दें, उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इसी साल सितंबर में चुनावों की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि रामपुर सीट से डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं, डिंपल यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। आजम ने कहा, ''अगर डिंपल यादव जी रामपुर से चुनाव लड़ेंगी तो वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगी।''

डिंपल के सामने होंगी जयाप्रदा!

डिंपल के सामने होंगी जयाप्रदा!

आजम खान ने इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा को हराया है। वहीं, अब चर्चा ये भी है कि डिंपल यादव के सामने बीजेपी जयाप्रदा को यहां से विधानसभा उपचुनाव में खड़ा कर सकती है।

बीजेपी के सुब्रत पाठक से हारी थीं डिंपल

बीजेपी के सुब्रत पाठक से हारी थीं डिंपल

बता दें, डिंपल यादव 2014 में कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ीं और सांसद चुनी गई थीं। वहीं, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक से 12,000 वोटों से हार गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+