प्रधानमंत्री कहें तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, आजम खान ने क्यों कही ऐसी बात?

रामपुर। सपा नेता और रामपुर से सांसद आजम खान ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर हमला किया है। आजम खान ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में उनको हराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए। मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया, एक खास वर्ग के लोगों पर जुल्म किए गए। अगर किसी तरह से चुनाव जीतना ही मकसद है तो प्रधानमंत्री कहें, वह सांसद की शपथ लेने से पहले ही इस्तीफा देने को तैयार हैं।

azam khan said if prime minister say to me i will resign

युवक की आपबीती सुनकर बोले आजम खान

दरअसल, रविवार को एक युवक शाह आलम आजम खान से मिला। उसने बताया कि मतदान से एक दिन पहले 22 अप्रैल को पुलिस ने उनकी दुकान पर जाकर तोड़फोड़ की और मारपीट की। उसके गल्ले से सात-आठ हजार रुपए निकाल लिए, कोल्डड्रिंक की बोतलें भी लूट लीं। युवक की बातें सुनने के बाद आजम ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पता नहीं कौन-कौन से हथकंडे अपनाए गए। आखिर कहां ले जा रहे हैं हम अपने मुल्क हो, क्या यही लोकतंत्र है। कोई सुनने वाला नहीं है, पुलिस की शिकायत करेंगे तो वह मारेगी।

आजम ने कहा- कैसे गुजरेंगे पांच साल

आजम खान ने कहा कि अभी तो पांच दिन भी नहीं गुजरे हैं, पांच साल कैसे गुजरेंगे। रामपुर में पुलिस-प्रशासन ने एक खास के वर्ग लोगों पर जो जुल्म ढाए हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत राष्ट्रपति से करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि वह राष्ट्रपति से मुलाकात करें। अगर मुलाकात नहीं हो सकी तो उनको ज्ञापन भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+