सपना चौधरी पर BJP MLA ने की थी टिप्पणी, आजम ने कहा- इन्होंने अपने संस्कारों का सुबूत दे दिया
Rampur

आजम ने कहा- बीजेपी में बहुत से डांसर हैं
आजम खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बहुत से डांसर है, क्यों बुरा कहते हैं। यह भी एक पेशा है, यह भी एक काम है। लोगों का मनोरंजन करते हैं ये लोग। उनके दिल में कितना ही दुख हो, लेकिन दूसरों को हंसाते हैं। आजम ने कहा कि ऐसा बयान देने वालों ने अपने संस्कारों का सुबूत दिया। यह दोहरी जुबान के लोग हैं, दोहरे चरित्र के लोग हैं।

सपना ने खारिज की कांग्रेस ज्वॉइन की खबरें
बता दें, सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबर आई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी या हरियाणा में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, सपना ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वह ना तो कांग्रेस में शामिल हुईं हैं, ना ही आगे किसी पार्टी में शामिल होने की कोई योजना है।

जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर आजम का तंज
अभिनेत्री जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर सपा नेता आजम खान ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी राजनीतिक पार्टी है, उन्हें किसी को भी चुनाव लड़ाने हक है। वह बीजेपी से मुकाबला करेंगे और भारी वोटों से हराएंगे। इससे पहले आजम खान ने कहा था कि कौन आ रहा है कौन आ रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन इतना मजबूत है कि कम से कम 70 सीटों पर चुनाव जीतेगा।












Click it and Unblock the Notifications