जलसा रुकवाने पर भड़के आजम खान, बोले- सरकार रामपुर को खून में नहलाना चाहती है
रामपुर। सपा के नेता और सांसद आजम खान ने सरकार की कार्यशैली पर भड़कते हुए बीती रात पुलिस के प्रोग्राम रुकवाने को नाजी हमला बताकर ऐलान किया कि आगामी 20 तारीख को जब राष्ट्रपति दोनो सदनों को संबोधित करेंगे तब पूरा रामपुर इसे नागरिक काला दिवस के रूप में मनायेगा। 20 तारीख को काला दिवस के रूप में मना कर पुलिस प्रशासन और सरकार विरोध करेंगे।

आजम ने कहा कि मुझे लगता है कि हिंदुस्तान का माहौल इसलिए बिगाड़ा जा रहा है कि एक ही पार्टी का राज हो और दूसरे पक्ष का नामोनिशान ही मिट जाए। 9:30 बजे जलसा शुरू हुआ, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से हमने 11:00 बजे तक का समय मांगा था कि कम से कम एक डेढ़ घंटा तो हमारी सभा चल जाए, दो चार लोग बोल लें लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने हमें 9:00 बजे तक की ही परमिशन दी। हमने यह कहा कि हम जलसा ही नहीं करेंगे जलसे की समाप्ति की घोषणा कर देंगे 9:00 बजे तब हमें यह 10:00 बजे तक की परमिशन दी गई।
आजम ने कहा कि बार-बार मैं कह रहा हूं कि सरकार रामपुर को खून में नहलाना चाहती है और खुला प्रमाण है कि 9:57 पर हमारे पास पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग है। 9:57 पर पुलिस अधिकारी सीओ सिटी साफ कर रहे थे कि भाषण बंद कर दीजिए। एक खाकी वर्दीधारी इतने पुराने राजनीति वाले व्यक्ति से जो एमपी भी हो उसको यह कहे कि आप भाषण बंद कर दीजिए, यह लोकतंत्र का हनन ही नहीं है, लोकतंत्र की हत्या है।











Click it and Unblock the Notifications