रामपुर: CRPF कैंपस पर आतंकी हमले के आरोपियों को लाया गया कोर्ट, नहीं हुई सुनवाई

Rampur news, रामपुर। यूपी में रामपुर के सीआरपीएफ कैंपस पर 31 दिसंबर 2007 और 1 जनवरी की मध्यरात्रि में हुए आतंकी हमले के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर अदालत में पेश किया गया लेकिन कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले के विरोध में रामपुर जिला बार एसोसिएशन द्वारा कार्य बंद रखने के चलते उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के अगली तारीख 27 फरवरी पड़ी है।

Accused of Rampur CRPF camp attack brought to court

रामपुर में जहां बार एसोसिएशन रामपुर द्वारा कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया। संयोग की बात है कि रामपुर सीआरपीएफ कैंपस पर हुए आतंकी हमले के आरोपियों की सुनवाई भी होनी थी जिनको कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली सेंट्रल जेल और लखनऊ जेल से लाया गया था। रामपुर के एडीजे फर्स्ट की अदालत में सभी आरोपियों की मौजूदगी में धारा 313 के अंतर्गत बयान दर्ज होने थे लेकिन वकीलों के इस फैसले के चलते अदालत में कार्रवाई नहीं हो सकी।

Accused of Rampur CRPF camp attack brought to court

आपको बता दें कि यह हमला 31 दिसंबर 2007 और 1 जनवरी 2008 की मध्य रात्रि में रामपुर सीआरपीएफ कैंपस पर आतंकियों द्वारा किया गया था जिसमें 7 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे और एक रिक्शावाला मारा गया था। इस संबंध में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से पांच को सुरक्षा की दृष्टि से बरेली की सेंट्रल जेल में रखा गया है जबकि 3 लोग लखनऊ जेल में रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+