अब आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 'हमें अली चाहिए-बजरंग बली चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए'
Rampur news, रामपुर। जयाप्रदा पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम मैदान में उतर चुके हैं। अब्दुल्ला ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। दरअसल, अब्दुल्ला आजम रामपुर के पान दरीबा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आजम खान ने क्या कहा?
आजम खान ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझ पर तीन दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान में चुनाव प्रचार करने के लिए कहीं नहीं जा सका। किसी से नहीं मिल सका और ना ही किसी जनसभा में भाग ले सका। उन्होंने कहा कि मैं यहां बहुत बार आया हूं आपके बीच और आपके बीच बोलने की इतनी सजाएं मिली हैं कि आज तक मेरे ऊपर वह मुकदमे चल रहे हैं। कहा कि मैं जब आपकी वकालत करूं तो ना मेरी आवाज लड़खड़ाए और ना मेरे कदम लड़खड़ाए एक मजबूत वकील की तरह आप का मुकदमा पिछले 40 वर्षों से लड़ता रहा हूं।

सरकार मुझे गोलियों से छलनी कर दें
आजम खान ने कहा कि अगर सरकार और इंतेजामिया का बस चले तो सामने खड़ा कर के मुझे वे गोलियों से छलनी कर दे। मेरा गुनाह सिर्फ ये है कि जो बात आप महसूस करते हो, मैं उसे कह देता हूं। आजम खान ने कहा कि पार्लियामेंट के चुनाव में जब सिर्फ एक सप्ताह रह जाए और इस तरह की तीन दिन की सजा कैंडिडेट को दी जाए, इसके पीछे के हालात अपको जानना चाहिए।

आजम के बयान पर जया का पलटवार
बता दें, रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा और गठबंधन से आजम खान मैदान में हैं। दोनों के बीच लंबे समय से बयानबाजी जारी है। आजम के अंडवियर वाले बयान पर पलटवार करते हुए जयाप्रदा ने बसपा सुप्रीमो मायावती को आजम खान से बच कर रहने की सलाह दे डाली। जयाप्रदा ने कहा कि मेरे कपड़ों पर टिप्पणी करने वाले आजम खान की आंखें एक्सरे जैसी हैं, वो आपके (मायावती) ऊपर कहां-कहां निगाह डालकर देखेंगे मुझे पता नहीं है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications