राजकोट: एक तरफा प्यार में पुजारी ने महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया
Rajkot News, राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या को एक तरफा प्यार में पागल मंदिर के पुजारी ने एक महिला को पट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना में पुजारी भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पातल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला राजकोट के मोटामौवा क्षेत्र में स्थित काल भैरव मंदिर का है। मंदिर का पुजारी बोनी एक शादीशुदा महिला के प्यार में पागल था। लेकिन महिला द्वारा उसके प्यार को ठुकरा दिया था, जिसके चलते गुस्से में आकर पुजारी ने उसको जिंदा जला दिया था। घटना के दौरान बोनी खुद भी जल गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक पुजारी बोनी ने पूर्वी नामक महिला को फोन करके बुलाया। बताया कि पुजारी ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन महिला के मना करने पर पुजारी ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जिला दिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications