पाकिस्तानी जेलों में बंद हिंदुस्तानी मछुआरों की पत्नियां बोलीं- स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, पतियों को मुक्त कराए
राजकोट। समुद्र में मछली पकड़ने के दरम्यान भारतीय मछुआरों को हमेशा पाकिस्तानियों द्वारा कैद किया जाता रहा है। पाकिस्तान मरीन सिक्योरटी एजेंसी के सुरक्षाबल भारतीय मछुआरों को अरब सागर से अगवा करते हैं। उसके बाद उन्हें कराची समेत कई अन्य स्थानों पर जेलों में बंद कर देते हैं। अब स्वतंत्रता दिवस से पहले गुजरात के मछुआरा-संगठनों ने अपने यहां के मछुआरों की मुक्ति की सरकार से गुहार लगाई है। जिनमें मछुआरों की औरतों और बच्चों ने कहा है कि, जब स्वतंत्रता दिवस आ रहा है तो दोनों देशों की आपसी कूटनीति के तहत उनके घरवालों को पाकिस्तान की जेलों से रिहा किया जाए। राजकोट जिले की कई महिलाओं ने अपने पतियों की मानवीय आधार पर रिहाई की मांग की है।

पाक जेल में बंद मछुआरे रमणभाई पारेख की पत्नी बोलीं- "घर परिवार चलाने के लिए पति मछलियां पकड़ते थे। समुद्र से उन्हें पाकिस्तानियों ने हिरासत में लिया और पाकिस्तान ले गए। इस घटना को तीन साल हो गए। मैंने पिछले तीन वर्षों से इस संबंध में राज्य के साथ-साथ केन्द्र सरकार से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।"
वहीं, जीतूभाई की पत्नी रमीलाबेन ने कहा कि, "जो मछुआरा पकड़े जाते हैं, सरकार की ओर से उनके परिवार को हर महीने 9 हजार रुपए की मदद दी जाती है, लेकिन हमें अब रुपयों की मदद नहीं चाहिए बल्कि, पति की पाकिस्तान की जेल से रिहाई चाहिए।"

एक अन्य महिला हीराबेन ने कहा कि, "हमारे पति भी 3 साल से पाकिस्तानियों की कैद में हैं। बेटा जब पांच महीने का था, तब पाकिस्तानी मरीन एजेंसी ने मेरे पति को मछली पकड़ते वक्त अगवा कर लिया। अब मुझसे मेरा बेटा अपने पिता के बारे में पूछता है। मैं उसे क्या-क्या कहकर रोकती हूं, मुझे ही पता है। इस नन्हे बच्चे को सरकार क्या जवाब देना चाहेगी?"

इसी तरह कई और औरतों ने भी अपनी-अपनी पीड़ा जाहिर की। जिनमें मुंबई के जतिन देसाई, पोरबंदर के जीवन भाई डुगी और कोडिनार के बालूभाई सहित मछुआरों की पत्नियां शामिल हैं।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications