गुजरात: चौकीदारों ने CCTV का DVR निकाला और लगा दी लाखों की चपत

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में एक बिल्डिंग के चौकीदारों (सिक्युरिटी गार्ड) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रुपए की चोरी करा दी। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल लिया और वारदात को अंजाम देकर रफ्फूचक्कर हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो संदेह की सुई चौकीदारों पर गई, अब उन्हें आरोपी मानते हुए ढूंढा जा रहा है।

watchmen accused in theft incident at gujarat

वहीं, शहर में चौकीदार के चोरी करने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। इस घटना की चर्चा इसलिए भी तेजी से होने लगीं, क्योंकि इन दिनों भाजपा के विरोधियों द्वारा नारा दिया गया है- 'चौकीदार ही चोर है।' अब इस घटना को सियासी रंग भी दिया जाने लगा है। उधर, बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के मुताबिक, उन्हें अपना माल वापस चाहिए। उन्होंने पुलिस से कहा है कि लाखों रुपए की चोरी हुई है।

बता दें कि यह वारदात शहर के एक पॉश विस्तार जीवराज पार्क स्थित इस्कॉन हाइट्स के दो फ्लैट में अंजाम दी गई। जहां पारितोषभाई देसानी के फ्लैट से जेवरात समेत 5 लाख और दिनेशभाई मारडिया के फ्लेट से तीन लाख रुपए चोरी किए गए। दोनों ही परिवार अलग-अलग कारणों से शहर से बाहर गए बताए गए। यह वारदात उनकी अनु​पस्थिति में हुई। बाद में इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। वह यह कि इसी बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए रखे गए दो नेपाली चौकीदारों ने ही चोरी की होगी।

watchmen accused in theft incident at gujarat

वे चौकीदार अपने अन्य दो साथियों से मिलकर इस घटना को अंजाम दिए, ऐसी आशंका पुलिस ने व्य​क्त की हैं। बताया जा रहा है कि दोनों न सिर्फ अपना सामान बल्कि सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल लिया और उसे लेकर फरार हुए हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह को पकड़ने में जुटी है।

पढ़ें: मॉल या शोरूम में महिला से छेड़छाड़ हुई तो अब लाइसेंस कर देंगे रद्द, मालिकों पर केस भी होगा दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+