सरकारी अस्पताल की छत से कूद रही महिला की जान कैसे बचाई, वीडियो में देखिए

जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के सरकारी अस्पताल की छत पर चढ़कर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह नीचे कूदने लगी, तभी वहां मौजूद चौकीदार उसे रोकने के लिए आगे आया। मगर, वह किसी की बात सुनने को तैयार न थी। चौकीदार ने उसे बातों में उलझाकर कुछ युवकों को छत पर भिजवा दिया। युवक छत पर दौड़ गए और पास पहुंचकर झटके से महिला को पकड़ लिया। इस तरह महिला की जान बचा ली गई। अब मौके से इस घटना का वीडियो सामने आया है।

चौकीदार ने युवकों की मदद से महिला को नाकाम किया

चौकीदार ने युवकों की मदद से महिला को नाकाम किया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अस्पताल के चौकीदार ने अन्य कुछ युवकों की मदद से महिला के इस प्रयास को नाकाम किया। साथ ही महिला को नीचे उतारा गया। अस्पताल में एडमिट इस महिला द्वारा यह प्रयास क्यों किया गया, इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आई है।

छत पर पहुंच गई और वहां से कूदने लगी

छत पर पहुंच गई और वहां से कूदने लगी

शहर की रहने वाली एक महिला को किसी बीमारी की वजह से सरकारी अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ही एडमिट किया गया था। शनिवार को महिला अचानक अस्पताल की छत पर पहुंच गई और वहां से कूदने का प्रयास कर रही थी। तभी अस्पताल के चौकीदार ने इस महिला को देख लिया। जिसके चलते उसने कुछ युवकों की मदद मांगी।

अस्पताल में एडमिट किया गया

अस्पताल में एडमिट किया गया

चौकीदार द्वारा लगाई गई मदद की गुहार सुनकर यह युवक भी छत पर दौड़ गए और महिला को बातों में उलझाकर किसी तरह उसको ऊपर खींच लिया। इस घटना के दौरान नीचे बड़ी संख्यामें लोग इकट्ठा हो गए। जिसमें से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो देखकर लोग इन युवकों समेत चौकीदार की प्रशंसा कर रहे है। पुलिस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई, लेकिन बताया जा रहा है कि महिला एक भद्र परिवार से ताल्लुक रखती है। दो दिनों पहले ही इसको अस्पताल में एडमिट किया गया है। इतना ही नहीं पहले भी यह महिला खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+