VIDEO: गुजरात में सोशल डिस्टेंसिंग का जुगाड़, 10 फुट की साइकिल वाली लड़कियां हुईं वायरल

राजकोट। कोरोना-लॉकडाउन के इन दिनों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी माना गया है। ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर ही अपने काम निपटाते देखे जा सकते हैं। यहां गुजरात की दो लड़कियां जब एक रोड से साइकिल पर ​गुजरीं तो लोग उन्हें निहारते ही रह गए। जिसकी वजह थी उनकी अनूठी साइकिल। जी हां, उनकी साइकिल इतनी लंबी थी कि, उससे वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करती हुई प्रतीत हो रही थीं। लड़कियों के बीच एक ही साइकिल पर करीब 1 मीटर की दूरी थी।

Watch Video: Two girls of gujarat driving on a unique cycle amidst lockdown relaxation, following social distancing

संवाददाता ने बताया कि, वे शहर के कई इलाकों से गुजरीं। उन्हें देख कई लोग चौंक गए। वो मजे से आगे बढ़ते जा रही थीं। आप देख सकते हैं कि, साइकिल करीब 8-10 फीट लंबी है। वीडियो में दो युवतियां ये साइकिल सड़क पर दौड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी साइकिल की डिजाइन कुछ इस प्रकार तैयार की गई कि, दोनों के बीच 3 फीट का फासला रहे। आज लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दोनों युवतियां अपनी यह खास साइकिल पर घूमने निकली थीं। लोग उनका वीडियो बनाने लगे।

Watch Video: Two girls of gujarat driving on a unique cycle amidst lockdown relaxation, following social distancing

हालांकि, इन लड़कियों के बारे में डिटेल नहीं मिल पाई कि वो कौन हैं। बहरहाल यह साफ दिख रहा है कि, ऐसी साइकिल के ​जरिए संक्रमण से बचा जा सकता है। दोनों लड़कियों ने मास्क भी पहना हुआ है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+