जरूरतमंदों को बंटने वाले खाने की किचन में भाजपा MLA ने थूका, वायरल हुआ वीडियो
राजकोट। शहर के सामाकांठा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा सीट के भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी कुछ ऐसा कर बैठे कि, ट्रोल हो रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि, वह राहत रसोई के किचन में थूक रहे हैं। इसी राहत रसाई से जरूरतमंदों को बंटने वाले खाना ले जाया जाता है। अरविंद द्वारा यहां ऐसा किए जाने पर उन पर जुर्माना लगा दिया गया।

नियमों के मुताबिक, अरविंद ने 500 रुपये का जुर्माना भरा। मगर, बताया जा रहा है कि, खुद जुर्माना भरने जाने के बजाए, इस विधायक महाशय ने अधिकारी को अपने ऑफिस बुलाया। अरविंद को इलाके का दबंग विधायक माना जाता है। इसी तरह वह पहले भी विवादों से घिर चुके हैं। मीडिया को दी सफाई में उन्होंने कहा कि, मैं सब्जी चख रहा था, तभी पत्रकार आ गए और बाइट लेने लगे। इसी कारण मुंह से सब्जी ही थूकी। मुझे पान-मसाला खाने की कोई आदत ही नहीं है। आज ही सीएम रुपाणी ने संदेश दिया है, तो मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं?'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अरविंद रैयाणी ने क्या किया। लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं कि, भले ही उन्होंने सब्जी थूकी, लेकिन रसोई में इस तरह थूकना ठीक नहीं है। इस वीडियो में शहर भाजपा प्रमुख कमलेश मिराणी और रुपाणी के करीबी माने जाते नितिनभाई भारद्वाज भी दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications