VIDEO: हाथ में लाठी लेकर दफ्तर आ गई भाजपा कॉर्पोरेटर, रौद्र रूप देख कुर्सी छोड़ गए अधिकारी

जामनगर। गुजरात के जामनगर में एक महिला कॉर्पोरेटर द्वारा एस्टेट ऑफिसर के दफ्तर में जोरदार हंगामा किया गया। महिला ने हाथ में डंडा लेकर वहां बैठे अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया। डंडे मार-मारकर महिला ने उनकी फाइलें फाड़-मरोड़ डालीं। पुस्तक और दस्तावेजों को नीचे गिराने के बाद वह महिला कमिश्नर के ऑफिस में भी पहुंच गई। जहां उसने कहा कि यदि उक्त अफसर पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन शुरू कर दूंगी।

भाजपा की महिला कॉर्पोरेटर ने दफ्तर में चलाईं लाठी

भाजपा की महिला कॉर्पोरेटर ने दफ्तर में चलाईं लाठी

महिला कॉर्पोरेटर द्वारा की गई इस हरकत के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं कॉर्पोरेटर रचना नंदाणीया हाथ में डंडा लेकर कैसे हंगामा कर रही हैं। वह सबके सामने ही दफ्तर के अंदर डंडा चलाने लगीं। वह अधिकारियों को धमका भी रही हैं।

डर के मारे चैंबर छोड़कर निकल गए अधिकारी

डर के मारे चैंबर छोड़कर निकल गए अधिकारी

संवाददाता के अनुसार, शहर के तालाब की पाल क्षेत्र में एस्टेट विभाग के लोगों द्वारा कुछ लारियां हटाई गई थीं। मामले को लेकर रचना नंदाणीया एस्टेट अधिकारी मुकेशभाई वरणवा की ऑफिस पहुंच गईं। उन्होंने पहले तो उस अधिकारी को बुरा-भला कहा, फिर अचानक डंडे मारना शुरू कर दिया। अधिकारी उसे ऐसा नहीं करने के लिए समजाते रहे मगर रचना नंदाणीया ने उनके टेबल पर पड़ी फाइलों को डंडे से गिरा दिया। रचना यह रूप देखकर अधिकारी वरणवा भी अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और बाद में चेम्बर को भी छोड़कर निकल गए।

कमिश्नर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हुई शांत

कमिश्नर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हुई शांत

बताया जाता है कि इसके बाद रचना कोई परवाह किए बिना हाथ में लाठी लेकर ही कमिश्नर के ऑफिस में भी पहुंच गई। वहां भी उग्र रूप दिखाया। कहा कि उन लोगों पर जल्द ही जरूरी कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बाद में कमिश्नर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+