VIDEO: टैंपो वाले ने बीच सड़क पर महिला को पुलिस की लाठी से पीटा, भीड़ ने बचाया
राजकोट। गुजरात में राजकोट के सिविल कोर्ट के नजदीक एक ऑटो चालक ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने महिला को सड़क पर पुलिस की लाठी मारीं। लाठी लगने के बावजूद महिला वहां डटी रही। झगडे़ को देखते हुए वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने ऑटो वाले का हाथ पकड़ा और लाठी छीनी। तब महिला और उसके साथ खड़ा व्यक्ति बच पाए। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा सकता है कि ऑटो चालक किस तरह महिला को लाठी मार रहा है।
ऑटो वाले ने महिला को पुलिस की लाठी से पीटा
वीडियो को देखकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि एक ऑटो वाले के हाथ में पुलिस के जैसी लाठी कहां से आई। संवाददाता के अनुसार, जिस वक्त ऑटो चालक महिला को पीट रहा था तो महिला को कहते सुना गया- मेरे भाई को क्यों मारते हो? जिसके जवाब में ड्राइवर उसके भाई को गाली देने लगा। अब राजकोट में इस घटना की चर्चा हो रही है।
लोगों ने दागे पुलिस पर सवाल
कुछ लोगों ने कहा कि सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने और रास्ते पर थूंकने वालों से दंड वसूलने के लिए पुलिस फटाफट न जाने कहां से आ जाती है, जबकि भरी सड़क पर ऑटो वाला महिला को पीट रहा था तो पुलिस नहीं पहुंची।
राजकोट में महिला प्रताड़ना के सर्वाधिक मामले
लोग सवाल कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के निवास वाले शहर में भी नारी सुरक्षा के दावे फेल कैसे हो रहे हैं। हाल ही जारी क्राइम रिकॉर्ड की रिपोर्ट में यह सामने आया था कि राजकोट में महिलाओं से दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
आंकडों में सरकार ने मानी ये बात
राजकोट में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित बच्चों के लापता होने के मामलों का खुलासा किए जाने के साथ ही महिलाओं से दुष्कर्म से जुड़े आंकड़े भी विधानसभा में पेश किए गए। आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के शहर राजकोट में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित पाई गईं हैं। वर्ष 2017 के दौरान राजकोट में दुष्कर्म की 74 और छेड़छाड़ की 68 घटनाएं दर्ज हुईं। जबकि वर्ष 2018 में दुष्कर्म के 64 और छेड़छाड़ के 39 मामले सामने आए।
यह भी पढ़ें- बाप-बेटे को उम्रकैद, अब कौन होगा आसाराम और साईं के 10,000 करोड़ के साम्राज्य का वारिस?