मां के साथ गार्डन घूमने आई थी ढाई साल की बच्ची, पलक झपकते ही किडनैप हुई, देखें ये CCTV

Recommended Video

    पलक झपकते ही ओझल हो गई ढाई साल की बच्ची, मां के साथ आई थी घूमने, ये देखें CCTV

    जामनगर। गुजरात में जामनगर के लाखोटा तालाब के तट से एक ढ़ाई साल की बच्ची किडनैप कर ली गई। उसकी मां उसे अपने 4 साल के बेटे के साथ यहां घुमाने लाई थी। उसकी मां के साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं। इसी दौरान बेटा खेलते-खेलते अचानक गलत दिशा में दौड़ने लगा। मां उसको पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। वह बेटे को वापस लाई, तभी ​देखा कि ढाई साल की बच्ची वहां से गायब हो चुकी थी। जिसके बाद मां ने तुरंत ही गार्डन सिक्युरिटी और अपने पति को सूचना दी। ​कर्मचारियों ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज पर नजर डाली। जिसमें दिखा कि एक अन्य महिला बच्ची को लिए जा रही थी।

    कल शाम 6:30 बजे की घटना, देखें सीसीटीवी

    कल शाम 6:30 बजे की घटना, देखें सीसीटीवी

    संवाददाता के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को ढूंढने में जुटी है। उक्त ढाई साल की बच्ची को वह अनजान महिला अपने साथ लेकर चली गई। इस बार में जब अपहृत बच्ची के पिता घनश्यामभाई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का नाम जिया है। कल शाम 6:30 बजे उसकी पत्नी अन्य दो महिलाओं के साथ 4 साल के बेटे और ढाई वर्षीय बेटी के साथ लाखोटा तालाब घूमने निकली थी। वह कह रही थी कि पलक झपकते ही बच्ची गायब हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए गए तो उसमें साफ दिख रहा था कि एक महिला उसका हाथ पकड़कर लेकर गई।''

    बच्ची को सबके सामने अपने साथ ले जाती दिखी

    बच्ची को सबके सामने अपने साथ ले जाती दिखी

    सीसीटीवी के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कैसे उस ढाई साल की बच्ची को सबके सामने अपने साथ ले जा रही है। वह गार्डन के गेट नंबर-4 से जाती हुई दिखाई दे रही है। इसी फुटेज के आधार पर ए-डीवीजन पुलिस द्वारा उक्त महिला को खोजा जा रहा है।

    इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

    इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

    यदि किसी को वह बच्ची या महिला दिखे तो मोबाइल नंबर 9377777897 औऱ ए डिवीजन कंट्रोल रूम नंबर 0288-2550200 पर जानकारी देने की अपील भी पुलिस द्वारा की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+