कोहली के आउट होते ही रोने लगता है 11 साल का कैंसर पीड़ित बच्चा, पता चला तो विराट सेल्फी लेने आ गए

राजकोट. गुजरात में राजकोट के रहने वाले 11 वर्षीय कौशल के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सेल्फी ली। कौशल किक्रेट के बड़े फैन हैं, और विराट उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। विराट पिच पर जब कभी आउट होते हैं, तो कौशल इतना निराश हो जाता है कि वह रोने लगता है। हालांकि, जब पता चला कि कौशल को ब्लड-कैंसर है, तो घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मैं खुद सेल्फी लेना चाहता हूं इसके साथ

मैं खुद सेल्फी लेना चाहता हूं इसके साथ

कौशल के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर किसी तरह विराट कोहली को भी हुई। जिसके बाद विराट राजकोट आए। विराट को पता चला कि कौशल की बड़ी इच्छा है कि वो उसके साथ सेल्फी लें। विराट उसके घर आ गए। फिर, दोनों ने साथ सेल्फी ली। इस मौके पर विराट भी ​भावुक हो गए। फिर उन्होंने कहा कि, 'मैं खुद इस बच्चे के साथ सेल्फी खींचना चाहता हूं!'

7 साल की उम्र में डिटेक्ट हुआ कैंसर

7 साल की उम्र में डिटेक्ट हुआ कैंसर

संवाददाता के अनुसार, बहरहाल कौशल का इलाज हो चुका है। सात साल की उम्र में उसे ब्लड़ कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उसके बाद नौ वर्ष की उम्र में दिमाग का कैन्सर भी डिटेक्ट हुआ। बाद में अन्य राज्यों के डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया। जिसके बाद वह रोगमुक्त हुआ।

कोहली को ऐसे पता चला कौशल के बारे में

कोहली को ऐसे पता चला कौशल के बारे में

कौशल की इच्छा थी कि वह विराट कोहली से मिले। तो उसके परिजनों ने डीसीपी रविमोहन सैनी, एसपी बलराम मीणा समेत सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख जयदेव शाह से बात की। कौशल की मेडिकल हिस्ट्री बताकर कोहली के साथ तस्वीर लेने की गुज़ारिश की गई। इस बात को जानकर कोहली गंभीर हो गए और मिलने आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+