ये है सबसे खूबसूरत लेडी डॉन पायल बुटानी, बिजनेसमैन को हुस्न के जाल में फंसाकर 20 लाख मांगे, देखें वीडियो
Gujarat crime News in Hindi, राजकोट। गुजरात में सौराष्ट्र की लेडी डॉन पायल बुटानी गिरफ्तार कर ली गई है। पुलिस ने उसे उसकी महिला साथी और 3 युवकों समेत पकड़ा है। पायल हाईप्रोफाइल लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलती थी। इस बार उसने धोराजी की एक ऑयल मिल के मालिक को चंगुल में लेकर 20 लाख की मांग रख दी। उस मिल मालिक ने 50 हजार दे भी दिए, मगर बाद में उसने पुलिस की शरण ली तो बच गया। पुलिस ने पायल बुटानी, रिंकु सिसोदिया, इम्तियाज गामेती, सलीम ठेबा और निमेष कामाणी आदि लोगों की गैंग दबोच ली।

ऐसे लेडी डॉन बन गई पायल बुटानी
पायल समेत पांचों के पकड़े जाने पर पुलिस को उनकी कई अन्य वारदातों का भी पता चल गया। दरअसल, कुछ साल पहले पायल की कार से शराब और अश्लील-सीडी बरामद हुई थीं। उस समय आधी रात को पायल और एक अन्य युवती ने सिपाहियों के साथ मारपीट कर पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर दी थी। 2017 में पायल द्वारा एक फ्लैट मालिक को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए, जिसकी थाने में एक शिकायत भी दर्ज हुई थी। पायल इसी तरह की घटनाओं के चलते लेडी डॉन के तौर पर कुख्यात हो गई।

बिल्डर के साथ भी थे संबंध
पुलिस के मुताबिक, एक नामचीन बिल्डर कमलेश रामाणी के साथ पायल के संबंध थे, तब पायल एक हनीट्रैप गर्ल के रूप में जानी गई। उसके विरुद्ध गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में कई केस दर्ज किए गए। अश्लील सीडी से लेकर जिस्मफरोशी और मारपीट जैसे कई मामलों में पायल आरोपी है। पेट्रोल भरवा कर रुपये नहीं देने पर मालवीया नगर पुलिस स्टेशन में एवं किसी से जबर्दस्ती रुपये छीन लेने को लेकर भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हैं।

पूछताछ में होंगे और खुलासे
पायल की ओर से तालुका और यूनिवर्सिटी पुलिस में लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल हनीट्रैप का और एक मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पायल को पकड़ लिया है। उसके साथ पकड़े गए तीन नौजवानों से कुछ अन्य खुलासे भी होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications