गुजरात: सिर पर 2 चोटी बांधकर स्कूल न आने पर महिला प्रिंसिपल ने 15 छात्राओं के बाल काट दिए

राजकोट. गुजरात में राजकोट के एक सरकारी स्कूल में संचालिका ने छात्राओं के साथ जो हरकत की, उसकी खूब निंदा हो रही है। छात्राओं का दो चोटी बांधकर ना आना संचालिका को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने गुस्‍से में 15 छात्राओं की चोटी काट दी। वे छात्राएं सिर पर सिंगल चोटी बांधकर आईं थीं। छात्राओं के परिजनों को जब बेटियों के साथ ऐसा होने का पता चला तो वे आक्रोशित हो उठे। छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

Teacher cut hair of girl students at school in gujarat

संवाददाता के अनुसार, यह घटना प्राथमिक शिक्षा समिति के एक स्कूल की है, जहां कक्षा-6 की छात्राओं के चोटी के बाल स्कूल संचालिका ने काट डाले। यह संचालिका है, प्रिंसिपल हेतल बेन पारीया। वह चाहती थी कि छात्राएं सिर पर दो चोटी बांधकर आएं। ऐसा नहीं होने पर उसने 15 ऐसी छात्राओं की चोटी काटी, जो सिंगल चोटी बांधकर आई थीं।

Teacher cut hair of girl students at school in gujarat

इस मामले में परिजनों के हंगामे के बाद स्‍कूल प्रशासन, प्राथमिक शिक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले को तूल मिलता देख आरोपी स्कूल संचालिका को मांफी मांगनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+