खाली बैठे बेटे को मां ने काम के लिए कहा तो नुकीला हथियार लेकर टूट पड़ा, हत्या करके भाग गया
Gujarat News, सुरेन्द्रनगर। गुजरात में सुरेन्द्रनगर के चूड़ा के कंथारिया गांव में घर पर खाली बैठे युवक को उसकी मां ने कुछ काम धंधे के लिए ताना दिया तो उसने मां की जान ले ली। युवक ने रात में किसी नुकीले हथियार से मां पर 4-5 बार हमला किया। कुछ ही देर में उस महिला की मौत हो गई। हत्यारा बेटा वहां से भाग निकला।

दूसरे दिन की सुबह पड़ोसियों को इस वारदात का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो सिपाही घटनास्थल पहुंचे। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर उस महिला और उसके पुत्र के बीच झगड़ा बताया। पड़ोसियों के मुताबिक, युवक कुछ काम धंधा नहीं करता था, उसकी मां उसे टोकती रहती थी। 24 अप्रैल की रात को भी मां ने उसे कोई काम ढूंढने के लिए कहा तो वह आग-बबूला हो गया। कुछ ही पलों में वह मां का हत्यारा बन बैठा। सरपंच वहाणभाई ने पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने मृतका की पहचान मरघाबेन के तौर पर की है, वहीं उसके फरार बेटे की पहचान नरशी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या के लिए उपयोग में लाया गया हथियार भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों कंथारिया गांव में किराए के मकान में रह रहे थे।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications