आधी रात हेलमेट पहनकर घुसे दो चोर, गैसकटर से काटी एटीएम और ले भागे साढ़े ग्यारह लाख रु.

राजकोट। गुजरात में राजकोट के जामनगर रोड स्थित नागेश्वर सोसायटी के एटीएम में रात को दो चोर आ घुसे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था और गैसकटर साथ लाए थे। चोरों ने एटीएम को तोड़ दिया। उसके बाद एटीएम से साढ़े ग्यारह लाख रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह साढ़े आठ बजे कर्मचारी जिग्नेशभाई वहां पहुंचा तो उसका शटर उठाने लगा। एटीएम को टूटा हुआ देख उसके पैरों तले ​जमीन खिसक गई। उसने अपने हेड संजयभाई को मामले की जानकारी दी।

Robbers looted automatic teller machines (ATM) in rajkot

पुलिस के मुताबिक, नागेश्वर सोसायटी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में फॉल्ट होने का कॉल मेन्टेनेन्स स्टाफ को मिला ​था। जिसके बाद जिग्नेशभाई वहां पहुंचा था। जिग्नेशभाई की सूचना पर संजयभाई को पता चला। संजयभाई ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को खबर दी। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान एटीएम से 11.55 लाख रुपयों की चोरी होने का पता चला है।

सीसीटीवी फुटेज में दो शख्स एटीएम का शटर बंदकर गैसकटर की मदद से एटीएम तोड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। इस वजह से उनके चेहरे दिखाई नहीं दिए। लेकिन दो से ज्यादा लोग किसी बड़े वाहन में आए होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गैंग हरियाणा की हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+