15 साल की किशोरी को 2 दिन बंधक बना दुष्कर्म करने वाला पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदा, आखिर में..
राजकोट. गुजरात में राजकोट के जियाणा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय जिग्नेश उर्फ मर्कटी कालु थोरिया को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिग्नेश पुलिस से बचने के लिए लालपरी तालाब में कूद गया था। मगर, पुलिसकर्मियों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। दो कॉन्स्टेबल भी उसके पीछे तालाब में कूद पड़े। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।

15 साल की किशोरी को अगवा कर गार्डन में बनाया बंधक
पुलिस के अनुसार, जिग्नेश पर 15 साल की किशोरी को दो दिनों तक बंदी बनाकर रेप करने के आरोप हैं। उसने 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया था और उसे शहर के एक गार्डन में ले गया था। वहां किशोरी को बंधक बनाकर तीन बार उसके साथ ज्यादती की। दो दिन बाद वह पीड़िता को उसकी बहन के घर के पास छोड़कर फरार हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

बचने के लिए तालाब में कूदा
पुलिस को पता चला कि जिग्नेश लालपरी तालाब के पास है, तो सिपाही वहां उसे पकड़ने पहुंचे। हालांकि, पुलिस को देखकर जिग्नेश छुपने लगा। वह तालाब में कूद गया और दूसरी तरफ के किनारे की ओर तैरने लगा। पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हितेश गढ़वी और कॉन्स्टेबल हर्षभाई सरदिया ने भी तालाब में छलांग लगाई।

पहले भी दुष्कर्म में जा चुका है जेल
जिग्नेश को दबोचने के बाद उसकी हिस्ट्री चेक की गई। पता चला कि वह 2017 में भी रेप के केस में हवालात जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications