अपनी से दोगुनी उम्र के शख्स से प्यार कर बैठी नाबालिग, भाई ने दोनों को मरवाकर खेत में फेंका
Gujarat News in Hindi , कच्छ। यहां अबडासा के कोटरा पुलिस के इलाके में 35 साल के शख्स की एक युवती के साथ हत्या कर दी गई थी। हत्यारों को खोजने में जुटी पुलिस ने इस वारदात के 5वें दिन युवती के भाई समेत 4 लोगों के अरेस्ट किया है। आरोपियों के मुताबिक, उन्होंने उन दोनों को इसलिए मारा क्योंकि, 35 साल के शख्स ने 17 साल की युवती को अपने झांसे मे लिया था। यह मामला प्रेम-प्रसंग का हो गया था।

मारकर खेतों में फेंक दिए थे युवती और आदमी
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में पाया कि मंगलवार को वराडीया गांव के खेतों में जो लाशें मिलीं, वे प्रेमी-प्रेमिका थे और उस युवती के भाई ने ही युवती और उसे प्रेमी को मरवाया। युवती के साथ मारे गए शख्स की पहचान इशाक मंधरा के रूप में हुई। जबकि, युवती नाबालिग थी, इसलिए उसकी पहचान उजागर नहीं की गई।
हत्यारोपियों में से युवती के भाई सलीम ने बताया कि युवती बचपन से ही अपनी बुआ और उसकी माता सारुबेन के साथ रहती थी। पिता की मौत के बाद भी वह सारुबेन और मेरे साथ रहती थी। इसी दौरान वह अपनी से दोगुनी उम्र के इशाक मंधरा के प्रेमजाल में फंस गई। जिसके चलते मैंने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान उजागर की है, जिनमें मृतक युवती के बुआ के बेटे सुलेमान मंधरा, लतीफ, सलीम मेमण और सलीम मंधरा शामिल हैं। उन्होंने उन दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
Read also: शादी की तारीख तय होने के अगले दिन ही पंखे पर लटका युवक, जगाने गई मां देखकर रह गई स्तब्ध











Click it and Unblock the Notifications